लखनऊ में लॉन्च हुआ ‘120 बहादुर’ का पहला गीत ‘दादा किशन की जय’, फरहान अख्तर और सुखविंदर रहे मौजूद

फरहान अख्तर की मच अवेटेड फिल्म ‘120 बहादुर’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। अब फिल्म के पहले गाने की लॉन्चिंग के लिए मेकर्स ने नवाबों के शहर लखनऊ को चुना है। लखनऊ में फिल्म के गीत ‘दादा किशन की जय’ को भव्य तरीके से लॉन्च किया गया। इस दौरान अभिनेता फरहान अख्तर और सिंगर सुखविंदर सिंह समेत नरपत सिंह भाटी व वास्तविक जीवन के नायक और शहीदों के परिवार शामिल हुए।

सुखविंदर सिंह ने गाया है गीत
टीजर के बाद से ही फिल्म को लेकर उत्साह बना हुआ है। अब फिल्म का पहला गाना भी जारी किया गया है। ‘दादा किशन की जय’ टाइटल वाला यह गाना देशभक्ति की भावना से भरा हुआ है, जो फिल्म की भावना और आत्मा को पूरी तरह से दर्शाता है। इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया है, जबकि दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने गाने के बोल लिखे हैं।

देश के असली नायक व उनके परिवार के लोग भी रहे मौजूद
लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम में इस गीत का लॉन्च किया गया, जिसमें कई प्रशंसक भी मौजूद थे। इस लॉन्च में फरहान अख्तर, सुखविंदर सिंह, नरपत सिंह, मेजर शैतान सिंह भाटी के पुत्र, परमवीर चक्र, चार्ली कंपनी के सैनिकों की भूमिका निभाने वाले कलाकार, रेजांग ला की लड़ाई के दो जीवित नायक, सूबेदार मानद कैप्टन राम चंद्र यादव और हवलदार निहाल सिंह, एसएम, और शहीदों के परिवार शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button