लखनऊ मेरे पुरखों का घर, मुझे भी बेहद पसंद – एक्टर फरहान अख्तर

फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक फरहान अख्तर ने कहा कि लखनऊ मेरे पुरखों का घर है और यह मुझे बेहद पसंद है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता गीतकार जावेद अख्तर का बचपन लखनऊ में बीता और मेरा ननिहाल भी यहीं से जुड़ा रहा है, इसलिए यह मेरे दिल के बहुत करीब है। बोले- मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं…का जुमला मेरे लिए बिल्कुल सही है और यहां आकर वाकई मेरी मुस्कान बढ़ जाती है।



