लखनऊ से अयोध्या तक ‘वन-डे’ स्पेशल पैकेज लॉन्च, दीपावली पर UP टूरिज्म का बड़ा तोहफा

अयोध्या के दिव्य दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीयों की जगमगाहट देखने के लिए इस बार यात्रा करना और भी आसान हो गया है. उत्तर प्रदेश स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (UPSTDC) ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी मांग पर लखनऊ से अयोध्या के लिए एक दिवसीय विशेष गाइडेड टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह विशेष यात्रा 19 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगी, ताकि यात्री बिना किसी परेशानी के दीपोत्सव के भव्य नज़ारे के साक्षी बन सकें.

सप्ताहांत टूर को मिली शानदार प्रतिक्रिया

विश्व पर्यटन दिवस पर नैमिषारण्य और अयोध्या के लिए शुरू किए गए UPSTDC के सप्ताहांत गाइडेड टूर को यात्रियों ने ज़बरदस्त प्रतिक्रिया दी है. औसतन हर सप्ताहांत 22 से 25 यात्री अयोध्या की आध्यात्मिक आभा में डूबने के लिए इन टूर को चुन रहे हैं. दुर्गा पूजा के दौरान बंगाली समुदाय ने अयोध्या टूर में विशेष उत्साह दिखाया, जिससे कई सप्ताहांत के स्लॉट पूरी तरह भर गए

इस उत्साहजनक प्रतिक्रिया से प्रेरित होकर, UPSTDC ने अब दीपोत्सव-एक्सक्लूसिव पैकेज तैयार किया है. यह एक दिन की यात्रा होगी, जिसमें लखनऊ से अयोध्या जाने और वापस आने तक का परिवहन, भोजन, जलपान और पेशेवर गाइड शामिल होंगे, जो यात्रियों को दीपोत्सव समारोह का ‘फ्रंट-रो’ अनुभव सुनिश्चित करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

दीपोत्सव के दिव्य नज़ारे

यात्री सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर 26 लाख दीयों के रिकॉर्ड-ब्रेकिंग नज़ारे, एक मनमोहक हवाई ड्रोन शो, महा आरती, लेज़र प्रोजेक्शन और शानदार पर्यावरण-अनुकूल आतिशबाजी का अनुभव करेंगे. पूरी यात्रा के दौरान, स्थानीय गाइड भगवान राम की कहानियां और किंवदंतियां सुनाएंगे, जिससे यात्रा रामायण की एक जीवंत कथा बन जाएगी.

Related Articles

Back to top button