तीन बहनों ने चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया, पुलिस ने नागिन स्टाइल में किया गिरफ्तार, भीड़ ने बांधकर की जमकर पिटाई

अजमेर में 3 बहनों ने घर में घुसे चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। चोर घर में अलमारी से सामान खंगाल रहा था। इसी दौरान एक बहन की आंख खुल गई। वह जोर से चिल्लाई, इतने में उसकी दोनों बहनें और पिता भी जग गए।

इन सबको देखकर चोरी करने पहुंचा युवक सेकेंड फ्लोर पर भाग गया। वहां से कूदने की कोशिश कर रहा था तभी तीनों बहनों और उनके पिता ने चोर को पकड़ लिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।

शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगाया। लोगों ने चोरी करते पकड़े गए युवक का हाथ-पैर बांधकर जमकर पीटा, इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर उससे सोने-चांदी के अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी बरामद की।

पुलिस टीम चोर के दोनों हाथ ऊपर की तरफ करके बांधकर नागिन बनाकर ले गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी बांग्लादेशी लग रहा है, उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला है। आरोपी युवक ने एक दिन पहले पास की कॉलोनी में चोरी की थी। घटना शुक्रवार तड़के 3 बजे अलवर गेट थाना इलाके की है।

बेटियों के चिल्लाने पर जागे पिता
नरेश कुमार का शिव कॉलोनी में मकान है। वह मकानों में कलर-पेंटिंग का काम करते हैं। नरेश अपनी 3 बेटियों गरिमा (12), योगिता (16) और मुस्कान (17) के साथ कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे चोर पड़ोसियों के छज्जे से कूदकर फर्स्ट फ्लोर की खिड़की से अंदर घुस था। कमरे में जब कुछ सामान नहीं मिला तो वह ग्राउंड फ्लोर पर आ गया। कमरे में घुसकर अलमारी खोलकर सामान खंगालने लगा।

Related Articles

Back to top button