स्पाइसजेट फ्लाइट का टायर टेकऑफ के दौरान गिरा, मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

गुजरात के कांडला से मुंबई आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट शुक्रवार को टेकऑफ के दौरान बड़े हादसे से बच गई। कांडला एयरपोर्ट पर बोम्बार्डियर Q400 विमान का एक टायर रनवे पर गिर गया, लेकिन पायलट ने सूझ-बूझ से उड़ान जारी रखी।
मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग से पहले इमरजेंसी घोषित की गई थी। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और खुद टर्मिनल तक पहुंचा। फ्लाइट में सवार सभी 75 यात्री सुरक्षित हैं।
एयरलाइन ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि जांच जारी है, जिसमें तकनीकी कारणों की पड़ताल की जा रही है।



