हाई हील्स में जूझती भूमि पेडनेकर बोलीं पैपराज़ी से.एक दिन गिरना तय है!

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मीडिया की सुर्खियों में खूब बनी रहती हैं। वे सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती नजर आती हैं। हाल ही में भूमि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आईं। स्विट्जरलैंड में आयोजित यंग ग्लोबल लीडर्स समिट 2025 में हिस्सा लेने वाली वे पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। इस बीच भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भूमि का वीडियो वायरल
भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे पैपराजी से कहती दिख रही हैं, ‘मैं एक दिन गिरूंगी पक्का’। इस पर पैपराजी कहते हैं, ‘नहीं गिरने नहीं देंगे आपको’। दरअसल, वीडियो में भूमि पेडनेकर अपने दोस्तों के साथ एक रेस्तरां से निकलती दिख रही हैं। इसी दौरान पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगते हैं। इस दौरान भूमि को परेशान होती है। कार में बैठने के बाद वे मुस्कुराते हुए पैपराजी से कहती हैं, ‘मैं गिरूंगी एक दिन पक्का’।
स्टाइलिश लुक में नजर आईं एक्ट्रेस
भूमि पेडनेकर ब्लैक टॉप और डैनिम डींस में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। अभिनेत्री ने राउंड शेप गोल्डन नेकलेस और खुले बालों के साथ अपना लुक कंपलीट किया है। नेटिजन्स एक्ट्रेस के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
भूमि का वर्क फ्रंट
भूमि पेडनेकर ने फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ के साथ शुरआत की थी, जिसमें उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना नजर आए थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। उनकी हालिया कुछ फिल्मों में ‘भीड़’ (2023), ‘अफवाह’, ‘भक्षक’ और ‘द लेडी किलर’ शामिल है। इस साल उनकी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें वे अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आईं।



