Kantara | अन्नामलाई और अनुपम खेर ने फिल्म को सराहा, ‘आस्था और लोककथा का अद्भुत मिश्रण’

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने चार दिनों में ही 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म अपना बजट भी वसूल कर चुकी है। फिल्म को हर तरफ से तारीफ मिल रही है। सोमवार को पॉलिटिशियन अन्नामलाई ने भी एक ट्वीट करके फिल्म को सराहा है।
अनुपम खेर ने परिवार संग फिल्म देखी, ऋषभ शेट्टी की तारीफ की
अनुपम खेर ने भी अपने परिवार के साथ फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ देखी। थिएटर से ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। साथ ही एक ट्वीट भी किया है। अनुपम अपने ट्वीट में लिखते हैं, ‘ ऋषभ अभी-अभी अपनी मां, भाई, हरमन और फाल्गुनी के साथ ‘कांतारा चैप्टर 1’ देखी। मैं निशब्द हूं। काश मेरे पास आपकी और आपकी पूरी टीम की जादुई प्रतिभा को बयां करने के लिए और शब्द होते! भगवान राम आप पर कृपा करें। आप सभी को जय हो।’ अनुप के इस ट्वीट के जवाब में ऋषभ ने भी जवाब दिया। वह लिखते हैं, ‘ बहुत बहुत धन्यवाद सर।’