जयपुर जेल ड्रामा: कैदी फांदे करंट तार, रबर पाइप से 27 फीट ऊंची दीवार पार कर हुए फरार

जयपुर की सेंट्रल जेल से शनिवार सुबह 3:30 बजे दो कैदी फरार हो गए। आरोपी नवल किशोर महावर और अनस कुमार चोरी के मामलों में सजा काट रहे थे। दोनों ने रबर पाइप का इस्तेमाल कर 27 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ाई की और फिर हाईटेंशन लाइन को पार कर बाहर कूद गए।

घटना की जानकारी मिलते ही जेल में हंगामा मच गया। स्टाफ ने तुरंत कैदियों की फिर से गिनती की और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। जेल प्रशासन का कहना है कि जिस पाइप का इस्तेमाल कैदियों ने किया, वह टाइट सुरक्षा में रखा जाता है। इसके अलावा, इस घटना में जेलकर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है।

जेल परिसर में लगी सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है। इस जेल से पहले भी विवाद और सुरक्षा चूक की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। इसी जेल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दो बार धमकी भी दी गई थी।

गौरतलब है कि जी क्लब पर फायरिंग मामले में पुलिस ने लॉरेंस को 2023 में जयपुर सेंट्रल जेल में रखा था। बाद में लॉरेंस का राजस्थान में इंटरव्यू सामने आया था।

Related Articles

Back to top button