VVIP सप्ताह राजस्थान: मोदी 25 को, सीतारमण 27 को, सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट

सितंबर का यह सप्ताह राजस्थान सरकार और प्रशासन के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। वजह है एक के बाद एक वीवीआईपी दौरे। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा में राजस्थान के दौरे पर आएंगे। वहां वे देश का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र और कई स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

इसके दो दिन बाद, 27 सितंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर दौरे पर आएंगी। उनके दौरे का उद्देश्य हाल ही में लागू किए गए GST 2.0 और उससे जुड़े निर्णयों को लेकर प्रोफेशनल्स और आम जनता में जागरूकता बढ़ाना है। वे CA, CS, डॉक्टर्स और अन्य पेशेवर वर्ग से संवाद करेंगी। यह कार्यक्रम “नेक्स्ट जेन GST अभियान” का हिस्सा है, जिसे बीजेपी देशभर में चला रही है।

वित्त मंत्री के संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि नई कर नीति की बारीकियों को जमीनी स्तर तक पहुँचाया जा सके और लोग इसके लाभ से जुड़ सकें।

राजस्थान सरकार दोनों वीवीआईपी दौरों की तैयारियों में जुटी हुई है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Related Articles

Back to top button