योग की शुरुआत करें इन 5 आसान आसनों से, शरीर और मन दोनों को मिलेगा लाभ

योगासन सिर्फ एक कसरत नहीं है, यह एक जीवनशैली है। इसे करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मन भी शांत होता है। योग की शुरुआत भारत में हजारों साल पहले हुई थी। उस समय लोग अपनी सेहत और ध्यान केंद्रित करने के लिए योग का सहारा लेते थे। आज भी, जब भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और थकान बढ़ रही है, तो योग फिर से हमारे जीवन का अहम हिस्सा बनता जा रहा है।

योग में कई तरह के आसन होते हैं, लेकिन कुछ आसन ऐसे हैं जो शुरुआती स्तर में ही किए जा सकते हैं। ये आसन शरीर को योगासन के अभ्यास के लिए तैयार करते हैं। अगर आप भी योग शुरू करने जा रहे हैं, तो शुरुआत इन 5 आसान आसनों से कर सकते हैं। अधोमुख श्वानासन: इस आसन को करते समय शरीर उल्टे ‘वी’ आकार में होता है। यह आसन पीठ, हाथ और पैरों को मजबूत बनाता है।

वृक्षासन एक ऐसा आसन है इससे शरीर में खिंचाव आता है और थकान दूर होती है। खास बात यह है कि इससे चिंता और अनिद्रा जैसी परेशानियों में भी राहत मिलती है। योगासन शुरू करने वालों के लिए ये आसन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

वृक्षासन: वृक्षासन एक ऐसा आसन है जिससे शरीर का संतुलन बनाना सीखा जाता है। इसे करते समय एक पैर पर खड़ा होना होता है और दूसरा पैर जांघ पर रखा जाता है। दोनों हाथों को सिर के ऊपर जोड़कर नमस्ते की मुद्रा बनाई जाती है। यह आसन एकाग्रता बढ़ाता है और मन को शांत करता है।

Related Articles

Back to top button