स्मार्ट मीटर लगाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ऊर्जा मंत्री ने विजिलेंस को किया सक्रिय

लखनऊ में शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शक्ति भवन में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 50% से अधिक बिजली चोरी वाले फीडरों को चिह्नित किया जाए और वहां प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। इसके साथ ही विजिलेंस कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

पुराने संविदाकर्मियों को हटाकर नए कर्मियों की तैनाती करने और मरम्मत एवं ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई समय पर करने के भी निर्देश दिए गए। मंत्री ने यह साफ किया कि त्योहारों में बिजली कटौती या अंधेरा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वे अधिकारियों को हिदायत दी कि जहां बिजली चोरी अधिक है, वहां कार्रवाई अवश्य हो, लेकिन पारदर्शिता और जवाबदेही का पालन किया जाए। गरीब और छोटे उपभोक्ताओं को किसी भी हालत में परेशान नहीं किया जाएगा।

उच्च-खपत वाले क्षेत्रों (हाई लास एरिया) में भी समय पर ट्रांसफार्मर बदलने और मरम्मत की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि बिल देने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button