राजगढ़-माचाड़ी रोड पर लेपर्ड ने मचाई सनसनी, कार की लाइट पड़ते ही झाड़ियों में छुपा

अलवर में राजगढ़-माचाडी सड़क मार्ग पर बहने वाले झरने के पास मंगलवार रात करीब 12 बजे लेपर्ड आ गया। कार की लाइट में लेपर्ड रोड पार करने की बजाय दूर जाने लगा। आसपास लेपर्ड की संख्या बढ़ी है। जिसके कारण आए दिन लेपर्ड कहीं न कहीं दिख जाते हैं। मानव दखल से लेपर्ड प्रभावित भी होते हैं।
प्रत्यक्षदर्शी रिंकू सैनी ने बताया कि वे रात को माचाड़ी से राजगढ़ लौट रहे थे। तभी रास्ते में माचाडी की घाटी में झरना के समीप सड़क के किनारे लेपर्ड खड़ा दिखाई दिया। इस सड़क मार्ग पर देर रात्रि तक यातायात काफी संख्या में रहता है। कभी भी लेपर्ड से आमजन को खतरा हो सकता है। जिसकी सूचना वनकर्मियाें को दी है। ताकि उचित कदम उठाया जा सके।
कार की लाइट पड़ने लगी तो लेपर्ड झाड़ी व पत्थरों की तरफ निकल गया।
वैसे यहां आसपास कई बार लेपर्ड दिख जाता है। जिससे लगता है कि लेपर्ड की संख्या बढ़ गई है। आमजन को भी लेपर्ड से डर है। लेकिन साधारण तौर पर लेपर्ड मानव को नुकसान नहीं पहुंचता है। जब किसी कारण से लेपर्ड घबराया होता है तो अटैक करने का डर रहा है।



