गिलगित-बाल्टिस्तान में हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच पायलट की दर्दनाक मौत

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान में सोमवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो पायलटों सहित कम से कम पांच चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फारक ने एक बयान में कहा कि विमान डायमर जिले के चिलास इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

मरने वालों में दो पायलट और तीन तकनीकी कर्मचारी
उन्होंने कहा, ‘चिलास के थोर में हमारा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।’ उन्होंने आगे बताया कि चालक दल में दो पायलट और तीन तकनीकी कर्मचारी शामिल थे।

हाल के हफ्तों में ऐसी दूसरी दुर्घटना
डायमर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुल हमीद ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना में पांच लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हेलीकॉप्टर एक नए प्रस्तावित हेलीपैड पर परीक्षण लैंडिंग कर रहा था। दुर्घटना का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा सरकार के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हाल के हफ्तों में यह दूसरी दुर्घटना है।

Related Articles

Back to top button