उज्जैन में सेना के ट्रक में लगी आग, हाईटेंशन लाइन के कारण कवर जला; RPF और रेलवे ने तुरंत काबू पाया

उज्जैन रेलवे स्टेशन के यार्ड में आर्मी की स्पेशल मालगाड़ी के एक लोडेड ट्रक में आग लग गई। मालगाड़ी भोपाल से जोधपुर जा रही थी। धुआं उठता देख सेना के जवानों ने तुरंत स्टेशन प्रबंधन को अलर्ट किया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक को ढकने के लिए रखा कपड़ा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे आग लगी। आरपीएफ और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की कोशिश के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मालगाड़ी को सुरक्षित खड़ा करने के बाद आगे रवाना किया गया। प्लेटफॉर्म पर उस समय कोई दूसरी ट्रेन नहीं खड़ी थी।

आरपीएफ टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि आग से 2 नंबर लाइन की ओएसी टूट गई, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। मालगाड़ी में सेना की फोर-व्हीलर गाड़ियां और अन्य सामान लदा हुआ था।

Related Articles

Back to top button