राजसमंद में सेना के जवानों ने श्रीनाथजी के दर्शन किए, शांति व रक्षा के लिए प्रार्थना की और ग्वाल-झांकी का आनंद लिया

श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में आज भारतीय सेना के जवानों ने श्रीजी प्रभु के ग्वाल झांकी के दर्शन किए। जवानों के बस स्टैंड पहुंचने पर श्रीयोगी तनुज के साथ नगर के युवाओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया और उन्हें मंदिर तक लेकर गए।

भारत माता के जयकारों से परिसर गूंजा

श्रीनाथजी मंदिर प्रांगण में युवा नेता महेंद्र सिंह गोरवा, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप सनाढ्य, पहलवान भगवानदास सनाढ्य, प्रदीप सनाढ्य, लोकेश उपाध्याय, विजय चौधरी, पंकज चौधरी, एडवोकेट सचिन सनाढ्य, कुश्ती कोच तुलसीदास गुर्जर, मोहित कसेरा और रिंकू सनाढ्य सहित लोगों ने जवानों को उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

रक्षा और शांति के लिए आशीर्वाद

जवानों ने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर देश की रक्षा और शांति के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद सुदर्शन जी के दर्शन कर स्वयं की सुरक्षा की कामना की। धर्म और देश के प्रति अपनी आस्था और समर्पण को देखते हुए नगरवासियों ने जवानों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button