सीएम योगी का ऐलान: स्टार्टअप्स और नवाचार को मिलेगा सरकार का पूरा समर्थन…

कानपुर में तकनीकी संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित कर नए विचार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी कानपुर में विशेष समन्वय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।

कार्यक्रम में मंत्री राकेश सचान, आईआईटी निदेशक प्रो. मुनींद्र अग्रवाल, डॉ. हैरिक विन और डिप्टी डायरेक्टर बृजभूषण भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने आईआईटी कानपुर द्वारा किए गए विभिन्न नवाचारों और अनुसंधान प्रयासों की सराहना की।

स्टार्टअप और नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने ‘समन्वय’ कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उद्योग और शिक्षा जगत के बीच एक पुल का काम करेगा। कहा कि प्रदेश सरकार स्टार्टअप और नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में मुख्यमंत्री ने शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि राज्य और देश की प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button