लक्सर पहुंचे सीएम धामी, ट्रैक्टर पर बैठकर और राफ्ट से किया आपदा प्रभावित जलमग्न क्षेत्रों का निरीक्षण

रुड़की:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भारी बारिश के बीच हरिद्वार के लक्सर पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रैक्टर में बैठकर आपदा प्रभावित जलमग्न क्षेत्रों का स्थालीय निरीक्षण किया। वहीं सीएम धामी ने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। इसके साथ ही उन्होंने अफसरों को राहत कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा, आवास, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की सुनिश्चित व्यवस्था की जाए और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है। हम हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगे और बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार को सरकार की ओर से यथासंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान हरिद्वार के कई गावों में जाकर जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कें, टूटे हुए पुल एवं जल से घिरे घरों का जायज़ा लिया। सीएम ने कहा कि जिन परिवारों को स्थानांतरित करने की आवश्यकता है, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए। किसानों को हुई फसल क्षति का त्वरित आंकलन कर मुआवजा प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।

Related Articles

Back to top button