सपा सांसद ने भगवान राम को बताया समाजवादी विचारधारा वाला महापुरुष

र्मिक विषयों को लेकर राजनेताओं द्वारा की जाने वाली बयानबाजी अक्सर चर्चा में रहती हैइसी बीच दीपावली के ठीक पहले समाजवादी पार्टी से चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कुछ ऐसा कहा है जो सुर्खियों में है. सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने भगवान राम राजा हरिश्चंद्र गौतम बुद्ध को समाजवादी विचारधारा को मानने वाला महापुरुष बताया है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम के वनवासी वाले व्यक्तित्व को समाजवादी के लोग मानते हैं, जबकि उनके राजा वाले व्यक्ति को बीजेपी वाले मानते हैं.

सपा सांसद वीरेंद सिंह ने कहा कि भगवान राम का एक व्यक्तित्व वनवासी के तौर पर था जिसे हम सभी समाजवादी लोग मानते हैं, जबकि बीजेपी वाले उनके मंदिर बनवाने से लेकर उन्हें अयोध्या में लाने का दावा करते हैं. वह तो भगवान राम को एक राजा के रूप में मानते हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि PDA एक प्लेटफार्म है जहां पीड़ित शोषित वंचित लोगों को उनका अधिकार मिलता है और भगवान राम ने ऐसे लोगों के अधिकारों की हमेशा रक्षा की है. इसलिए वह समाजवादी विचारधारा को मानने वाले रहे, प्राचीन काल में भी दो विचारधारा रही है जिसमें एक सामंतवादी और दूसरी समाजवादी.

बसपासुप्रीमोमायावती रैली पर भी दिया जवाब

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा तंज कसते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को घुसपैठिया बताने वाले बयान पर सहमति जताते हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे नेता ने SIR के संदर्भ में यह बात कही है और हर कोई चाहे वह मुख्यमंत्री जी हो या देश का आम व्यक्ति जब उसे अपनी पहचान बताना है तो यह गलत कहां से हो सकता है. हमसे आपसे किसी से भी पूछा जा सकता है कि आप कहां के रहने वाले हैंवहीं बसपा सुप्रीमो के विशाल रैली पर कहा कि दरअसल यूपी चुनाव के दृष्टिकोण से अब बसपा से देरी हो चुकी हैहालांकि रैली में बहन जी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका समर्थन भारतीय जनता पार्टी को ही है.

Related Articles

Back to top button