बसपा का शक्ति प्रदर्शन, कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटेंगे 5 लाख लोग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी दलितों के बीच अपनी ताकत दिखाने के लिए एक बड़ी रैली करने जा रही हैं. इसके लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि 9 अक्टूबर को चुना है. इस अवसर पर लखनऊ में एक बड़ा आयोजन किया जाएगा. इस रैली में प्रदेश भर से पांच लाख लोगों के आने का दावा किया गया है.

इस कार्यक्रम का आयोजन बीएसपी स्मारक स्थल (पुरानी जेल रोड) पर सुबह 9 बजे से किया जाएगा. इस अवसर पर मायावती मुख्य अतिथि होंगी. इस दौरान वो कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगी. कार्यक्रम में प्रदेशभर से बसपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है.

रैली के ज़रिए बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन

बसपा सुप्रीमो मायावती यूपी चुनाव से पहले एक बार फिर से पार्टी की बिखरी ताकत को समेटने में जुटी हुई हैं. इसी क्रम में इस बड़ी रैली का आयोजन किया गया है. इससे पहले 2022 विधानसभा चुनाव से पहले भी बसपा ने कांशीराम स्मारक पर इसी तरह की जनसभा की थी लेकिन, इसके पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. तब से अब तक पार्टी की ओर से इतना बड़ा आयोजन नहीं किया गया है.

राजनीतिक जानकारों का मानना हैं कि इस रैली में मायावती अपनी भतीजे आकाश आनंद को आगे ला सकती हैं और ये संदेश देने की कोशिश करेंगी कि दलितों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. पार्टी की कमान युवा हाथों में होगी. मायावती ये संदेश देना चाहेंगी कि लगातार हार के बावजूद वो टूटी नहीं है और उनकी पार्टी मज़बूत है.

पांच लाख लोगों के आने का दावा

इस रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. गाँव-गांव नीली टोपियां और गमछे पहुंचाएं गए हैं. सभी तहसीलों को सेक्टरों में विभाजित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने के लिए काम चल रहा हैं. बसपा कार्यकर्ता रैली से पहले दिन ही पहुँच जाएंगे ताकि वो जाम में न फंसे.

Related Articles

Back to top button