मुंबई बनी मिलियनेयर कैपिटल: महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा करोड़पति परिवार

मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार, महाराष्ट्र में अब 1,78,600 करोड़पति परिवार हैं, जो 2021 की तुलना में 194% अधिक है। अकेले मुंबई में 1,42,000 करोड़पति परिवार हैं, जिससे यह शहर देश की ‘करोड़पति राजधानी’ बन गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कुल 8,71,700 करोड़पति परिवार हैं, जिनकी संपत्ति 8.5 करोड़ रुपये या उससे अधिक है। यह संख्या 2021 की तुलना में 90% बढ़ी है।
शीर्ष राज्य:
- महाराष्ट्र: 1,78,600
- दिल्ली: 79,800
- तमिलनाडु: 72,600
- कर्नाटक: 68,800
- गुजरात: 68,300
- उत्तर प्रदेश: 57,700
- तेलंगाना: 51,700
- पश्चिम बंगाल: 50,400
- राजस्थान: 33,100
- हरियाणा: 30,500
शीर्ष शहर:
- मुंबई: 1,42,000
- नई दिल्ली: 68,200
- बेंगलुरु: 31,600
हुरुन इंडिया के संस्थापक अनस रहमान जूनैद के मुताबिक, 10 लाख डॉलर या उससे अधिक संपत्ति वाले परिवारों की संख्या में पिछले दशक में 445% की वृद्धि हुई है। हालांकि, केवल 0.01% परिवार ही अरबपति बनने में सफल हुए हैं, जिससे पता चलता है कि समृद्धि फैल रही है, लेकिन शीर्ष तक पहुंचना अभी भी चुनौतीपूर्ण है।


