एसीबी ने तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा: नामांतरण के लिए मांगे 1 लाख, 80 हजार वसूल

भरतपुर एसीबी की टीम ने शनिवार सुबह नदबई तहसीलदार विनोद मीणा को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। तहसीलदार ने जमीन नामांतरण खोलने के एवज में कुल 1 लाख रुपए की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने कार्रवाई की। तहसीलदार ने पहले 1 लाख रुपए की डिमांड की थी, जो बाद में 80 हजार रुपए पर तय हुई। परिवादी ने यह राशि सरकारी आवास पर तहसीलदार को दी, उसी दौरान एसीबी टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा।

पूरी कार्रवाई का नेतृत्व भरतपुर एसीबी के एसीपी अमित सिंह ने किया। टीम अभी तहसीलदार से पूछताछ कर रही है और पंचायत समिति कार्यालय में दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button