5 लाख तक का मुफ्त इलाज: आयुष्मान भारत योजना से ऐसे उठाएँ फायदा

देश में कई सरकारी योजनाएँ चल रही हैं जिनमें सीधे आर्थिक मदद नहीं दी जाती, लेकिन दूसरी तरह के बड़े फायदे मिलते हैं। जैसे पीएम आवास योजना के तहत घर मिलते हैं या कुछ योजनाओं में सब्सिडी दी जाती है। इसी तरह, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है।

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग
  • जो कर्मचारी ईपीएफ (PF) या ईएसआईसी (ESIC) के सदस्य नहीं हैं
  • गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले लोग

पात्रता ऐसे चेक करें

  • आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in
    पर जाएं।
  • “Am I Eligible” विकल्प पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
  • राज्य और जिला भरने के बाद आपको पता चल जाएगा कि आप पात्र हैं या नहीं।

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएँ?

  • ऑनलाइन: आधिकारिक वेबसाइट या आयुष्मान भारत ऐप से आवेदन करें।
  • ऑफलाइन: नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाएँ।

क्या मिलेगा लाभ?

  • सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
  • देशभर के चुनिंदा सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेस उपचार
  • अस्पताल का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी

Related Articles

Back to top button