सेना की शक्ति का प्रदर्शन, बैटल एक्स डिवीजन ने पोकरण में दिखाया दमखम

जैसलमेर जिले की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना के बैटल एक्स डिवीजन ने वार्षिक फील्ड फायरिंग अभ्यास के दौरान अपनी दमदार सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया। इस मौके पर जांबाज जवानों ने इंफेंट्री हथियारों से फोकस, फोर्टिट्यूड और फायर पावर का शानदार परिचय दिया।

अभ्यास के दौरान सेना ने नई पीढ़ी के हथियारों और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए सर्वोच्च कॉम्बैट इफेक्टिवनेस दिखाई। इसमें असॉल्ट राइफल, लाइट और हैवी मशीन गन, स्नाइपर राइफल, ग्रेनेड लांचर, मोर्टार, एंटी-टैंक रॉकेट सिस्टम, पर्सनल डिफेंस वैपन्स, नाइट विजन और थर्मल साइटिंग उपकरण, ड्रोन/UAV, निगरानी साधन और कम्युनिकेशन-नेविगेशन सिस्टम का सफल प्रदर्शन किया गया।

पोकरण की रणभूमि भारतीय हथियारों की गर्जना से गूंज उठी। यह अभ्यास ताकत, जोश और अनुशासन का प्रतीक बना। सेना ने साफ किया कि सीमा पर शांति बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है, लेकिन हर परिस्थिति के लिए आक्रामक अंदाज में तैयार रहना ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

Related Articles

Back to top button