अहमदाबाद एयरक्रैश विवाद: पायलट सभरवाल के पिता बोले, AAIB ने जांच में पक्षपात कर बेटे को ही बना दिया दोषी

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए कैप्टन सुमीत सभरवाल के 91 वर्षीय पिता पुष्करराज सभरवाल ने केंद्र सरकार से हादसे की नए सिरे से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्राइमरी रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिया में चुनिंदा बातें लीक कर उनके बेटे को डिप्रेशन और आत्महत्या की कोशिश से जोड़कर उसकी छवि धूमिल की गई।

AAIB ने 12 जुलाई को जारी रिपोर्ट में कहा था कि फ्लाइट के दोनों इंजनों की फ्यूल सप्लाई बंद हो गई थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया था कि स्विच पायलट ने ही बंद किया था। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 टेकऑफ के तुरंत बाद मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गया था, जिसमें 270 लोगों की मौत हुई थी।

पिता पुष्करराज ने बताया कि सुमीत के 25 साल के करियर में एक भी दुर्घटना नहीं हुई थी। वह प्रशिक्षक पायलट थे और 15,638 घंटे का उड़ान अनुभव रखते थे। उन्होंने कहा कि बेटे के निजी जीवन को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और ऐसी जानकारियां मीडिया में नहीं दी जानी चाहिए थीं।

Related Articles

Back to top button