डोनाल्ड ट्रंप का दावा- चार्ली किर्क की हत्या करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि चार्ली किर्क की हत्या करने वाले संदिग्ध को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने कथित तौर पर स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर दिया। बता दें कि किर्क को यूटा में एक कॉलेज कार्यक्रम में बोलते समय गोली मारी गई थी।
डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को बताया, मुझे पूरा यकीन है कि वह हिरासत में है। उसके किसी बेहद करीबी ने उसे पुलिस के हवाले किया है। उन्होंने आगे कहा: यह एक मंत्री की हरकत थी और उसका एक अच्छा दोस्त अमेरिका का एक शीर्ष मार्शल है और फिर एक पिता इसमें शामिल हो गया। कथित तौर पर संदिग्ध अपनी इच्छा से पुलिस मुख्यालय पहुंचा था।

